फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठ तक स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे

Thu, 18 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बजरंग नगर के पास घने कोहरे से होकर निकलते बाइक सवार और स्कूली बच्चे।
विज्ञापन
रायबरेली। सर्दी बढ़नेे के साथ स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। डीएम हर्षिता माथुर ने प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि प्राइमरी से कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे। अवकाश दोपहर 2:30 बजे होगा।
विज्ञापन



कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को सुबह छह घंटे घना कोहरा रहा। सुबह ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। बुधवार को सुबह पांच बजे से 11 बजे तक कोहरा पड़ा। सुबह तीन घंटे दृश्यता बहुत कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।


बुधवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। खास बात यह रहा कि अधिकतम तापमान औसत से 3.5 डिग्री कम रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान औसत से नीचे आ गया है, इस कारण कोहरा घना हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें