फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल नहीं खुलेंगे कक्षा-एक से 12 तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बढ़ी ठंड के कारण कक्षा-एक से कक्षा-12 तक के स्कूल 30 व 31 दिसंबर को बंद रहेंगे। यह आदेश जिले में सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया खराब मौसम और ठंड को देखते हुए 30 व 31 दिसंबर को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
उधर, डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने दो दिन के अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य सभी सभी बोर्डों के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

कक्षा-एक से आठवीं तक के स्कूल अब 15 को खुलेंगे
बेसिक शिक्षा विभाग में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा-एक से आठवीं तक के विद्यालय 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यानी कि कक्षा एक से आठ तक के स्कूल अब 15 जनवरी से खुलेंगे। बीएसए ने बताया कि शीतकालीन अवकाश की अवधि 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निर्धारित है। ठंड की वजह से 30 दिसंबर को भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें