फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग में 81 शिक्षकों को आवंटित हुए विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। साढ़े छह महीने बाद पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत इस जिले में आए 82 में से 81 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए। उपस्थित न होने के कारण एक शिक्षक की काउंसिलिंग नहीं हो पाई।
विज्ञापन

तकनीकी खामियों, तमाम बाधाओं के बाद विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार रात पूरी हुई। अब सोमवार तक सभी शिक्षकों को आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
मार्च महीने में पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत 82 शिक्षक गैर जनपदों से यहां आए थे, जिन्हें बीएसए दफ्तर में ज्वाइन कराया गया था। इसमें 42 महिलाएं और 40 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने 12 अक्तूबर को काउंसिलिंग की तिथि तय की, लेकिन तय तिथि पर सारा दिन वेबसाइट नहीं चली। देर शाम वेबसाइट चली, लेकिन कोई न कोई बाधा बनी रही। करीब 37 महिला शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग के बाद तकनीकी खामी आई और वेबसाइट बंद हो गई।
बुधवार को सुबह से बीएसए दफ्तर में शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। पूरा दिन इंतजार करने के बाद शाम लगभग 6.30 बजे वेबसाइट चली तो काउंसिलिंग शुरू कराई गई।
पहले सभी 42 महिला शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग हुई, फिर पुरुषों को काउंसिलिंग के बाद विद्यालय आवंटित किए गए। पुरुष शिक्षकों की संख्या 40 रही, लेकिन इनमें से एक शिक्षक उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन

देर रात तक चली काउंसिलिंग में 81 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए। बीएसए ने बताया कि विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें