सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र में वायरल फीवर तेजी से पांव पसार रहा है। सीएचसी सलोन में मंगलवार को ओपीडी में आए 300 मरीजों में वायरल फीवर के 50 मरीजों रहे। सलोन क्षेत्र में अब तक डेंगू के तीन मरीज पाए गए थे, जिनका उपचार चल रहा है। मंगलवार को सर्दी, खांसी, जुकाम, बदनदर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज अस्पताल इलाज करवाने के लिए पहुंचे। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी रही।
डॉ. आशीष नायक ने बताया कि डेंगू और वायरल फीवर से निपटने के लिए सीएचसी के नए भवन में तैयारी पूरी की गई, जिसमें पांच बेड इमरजेंसी मरीजों के लिए लगाए गए है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रूपेश जायसवाल ने बताया कि वायरल फीवर का दौर मौजूदा समय में चल रहा है। इस बुखार में सावधानी ही सबसे बड़ा उपचार है। मंगलवार को तीन सौ मरीजों को देखा गया, जिसमें बुखार के 50 मरीज थे।