फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शिक्षकों समेत आठ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारी सलोन के निरीक्षण में अलग-अलग तारीखों में गैरहाजिर मिले चार शिक्षकों समेत आठ लोगों का वेतन रोक दिया गया है। मामले में बीएसए ने जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक स्कूल साड़ा सैदन के शिक्षक कृष्ण कुमार यादव, शिक्षामित्र कलीम अहमद, प्राथमिक स्कूल पूरे दिलीपशाह की शिक्षिका नमिता सिंह, आरती सिंह, प्राथमिक स्कूल सलोन शिक्षक अजीत प्रताप, शिक्षामित्र रीनू सिंह, उच्च प्राथमिक स्कूल बाराडीह के अनुदेशक राधेश्याम, अब्दुल महमूद का वेतन रोक कर जवाब मांगा है।
नशीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी
लालगंज (रायबरेली)। त्रिवेदीपुर गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार को नशीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
आननफानन परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि रिंकू ने घर में किसी बात से नाराज होकर नशीला पदार्थ खा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें