फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्ग बदहाल, कैसे पहुंचेंगे वोटर, कर्मी और फोर्स

विज्ञापन
5:रायबरेली में सरेनी क्षेत्र के मतदान केंद्रों को जोडने वाला बदहाल भोजपुर से दौलतपुर मार्ग। संवा? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र मेें नवाबगंज से उमरी जाने वाला पांच किलोमीटर मार्ग बदहाल है। इस मार्ग पर बनिया का पुरवा, हेवतहा नेवढ़िया व जमोड़ी में मतदान केंद्र हैं। इन केंद्रों में करीब पांच हजार लोग वोट डालने जाते हैं। इसके अलावा मतदान कर्मी, पुलिस बल और अधिकारियों का भी आना-जाना होता है। जगह-जगह मार्ग धंस गया है। गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गई हैं। ऐसे में मतदान से जुड़े लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पांच महीने पहले डाले गए बोल्डर
सरेनी। ब्लॉक क्षेत्र के भोजपुर से दौलतपुर मार्ग बदहाल है। इसकी लंबाई आठ किलोमीटर है। इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए पांच महीने पहले बोल्डर डाले गए, लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर दलीपुर, दौलतपुर, भोजपुर, मदनापुर, लछईखेड़ा, हैबतपुर, गहरौली व चंद्रमनखेड़ा गांवों में मतदान केंद्र है। विधानसभा चुनाव में लोगों को इसी मार्ग से जाना होगा। जाहिर है कि मतदान में लगाए गए लोगों को इसी बोल्डर वाली सड़क से आना-जाना पड़ेगा।
बाढ़ में ध्वस्त सड़क, अब तक नहीं हुई ठीक
डलमऊ। ब्लॉक क्षेत्र में पूरे गौतमन से चकमलिक भीटी तक चार किमी. मार्ग बदहाल है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर पड़े हैं। रोड की पटरियां कटी हैं। इस मार्ग पर पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी मतदान केंद्र हैं। इन दोनों मतदान केंद्रों में कई बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर चार हजार से ज्यादा लोग वोट डालते हैं। मतदान कर्मी और फोर्स का आना-जाना भी लगा रहता है। चकमलिक भीटी मतदान केंद्र पर चाहरदीवारी भी नहीं है। गंगा की बाढ़ में सड़क बह गई, लेकिन अब तक बनवाने के कोई उपाय नहीं किए गए।
विज्ञापन

रायबरेली। भले ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्ग खस्ताहाल हैं। कई सड़कों पर बोल्डर पड़े हैं। जिले में 1470 मतदान केंद्र है। इसमें ज्यादातर मतदान केंद्र पहुंचने वाले मार्ग बदहाल हैं। किसी सड़क में गड्ढे हैं, तो कहीं बोल्डर पड़े हैं। इसका खामियाजा न सिर्फ वोटरों को, बल्कि मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को भी भुगतना पड़ेगा। खास बात यह है कि लोकनिर्माण विभाग के पास चुनाव के दौरान सड़कें ठीक कराने के लिए अतिरिक्त बजट भी नहीं मिलता। ऐसे में यह मार्ग कैसे दुरुस्त होंगे। सरेनी क्षेत्र के पुत्तन, अनुपम मिश्रा, लाला यादव व विजय यादव ने बताया कि मतदान केंद्र जाने वाली सड़क पर बोल्डर पड़े हैं, जिसे अब तक ठीक नहीं कराया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। डलमऊ क्षेत्र निवासी गया प्रसाद, साजन यादव, शिव बहादुर व मनोज कुमार ने बताया कि मार्ग ठीक कराने के लिए कई बाद गुहार लगाई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इनको उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। ऐसे में सड़क बन सकती हैं।
नहीं मिलता कोई बजट
जिले की बदहाल सड़कें ठीक कराने के लिए पैच वर्क कराया जाता है। चुनाव के दौरान अलग से सड़कों को ठीक कराने का बजट नहीं मिलता है। किसी मतदान केंद्र जाने वाली सड़क यदि खराब है तो उसे पैच भराकर आवागमन ठीक कराया जाएगा। - दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें