फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार करने से किया मना, आश्वासन पर माने

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कोडरी गांव में बुजुर्ग की हत्या के बाद रविवार को परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कोतवाल संजय त्यागी ने मौके पर पहुंचकर जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोडरी निवासी सतन पटेल (70) की मामूली विवाद में शनिवार को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही रामधनी, पंकज, गुड्डू, पवन, श्रीराम, अर्जुन, पीयूष, श्रीराम का दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी होने पर कोतवाल संजय त्यागी ने पहुंचकर परिवारीजनों से बात की और भरोसा दिया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोतवाल के इस आश्वासन पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, कोतवाल ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी रामधनी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें