फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर लगा रासुका

Fri, 04 Aug 2017 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश और जिले को हिलाकर रख देने वाले चर्चित अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड के साजिशकर्ता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार यादव के खिलाफ रासुका लगा दिया गया है। वहीं, बाकी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की तैयारी पुलिस कर रही है। इस नृशंस हत्याकांड की विवेचना चल रही है। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बीते 26 जून को पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इनको लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारा गया था और जिंदा जला दिया गया था। इस हत्याकांड में रोहनियां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख शिवकुमार यादव, इटौरा बुजुर्ग की ग्राम प्रधान रामश्री के बेटे विजय बहादुर उर्फ  राजा यादव, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार व चार अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख को घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। इस कांड ने काफी तूल पकड़ा था। मामले को लेकर धरना प्रदर्शन हुए थे। इसकी गूंज पूरे प्रदेश तक गई थी। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को पुलिस ने शासन के निर्देश पर घटना के मुख्य साजिशकर्ता पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी एवं कांड के विवेचक धनंजय सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घटना के मुख्य साजिशकर्ता पर रासुका लगाया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की तैयारी चल रही है। वहीं, इस प्रकरण की विवेचना भी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें