फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की रहस्यमय तरीके से कटी चोटी

Fri, 04 Aug 2017 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रहस्यमय तरीके से कक्षा नौ की छात्रा की चोटी कट गई। पीड़िता का कहना है कि सिर में दर्द हुआ तो उसकी नींद टूटी, देखा तो चोटी कटी पड़ी थी। परिवारीजनों की मानें तो घटना के बाद बेटी बेहोश हो गई। एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। घटना की जांच के बाद पुलिस-प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ऊंचाहार नगर से जुड़े गुलाम हुसैन का पुरवा निवासी अरुण कुमार की 14 वर्षीय बेटी कंचन नगर के हरनारायण इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। बताते हैं कि उसकी चोटी गुरुवार रात रहस्यमय तरीके से कट गई। किशोरी का कहना है कि चोटी कैसे कटी उसे पता नहीं चल पाया। उसके सिर में दर्द हुआ और जब उसने देखा तो चोटी कटी पड़ी थी। वह अपनी मां रीता के पास घर के अंदर सो रही थी।

सुबह सूचना फैलने पर उसे देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया। परिवारीजन बेटी को कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले गए। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि सोते वक्त आखिर छात्रा की चोटी कैसे कट गई। वहीं पर परिवारीजन भी सो रहे थे, उनको इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ऊंचाहार मदन कुमार वर्मा ने बताया कि चोटी कटने की बात सिर्फ  अफवाह है। लोग किसी अफवाह या भ्रम में न पड़ें और डरें भी नहीं। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि कोई शरारती तत्व है, जो ऐसी अफवाह फैला रहे हैं।  ऐसे लोगों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र में छात्रा की चोटी काटने की घटना महज अफवाह है। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। एएसपी का कहना है कि सभी सीओ व थानेदारों को सतर्क कर दिया गया है कि वे भी अपने क्षेत्रों में ऐसी अफवाह पर नजर रखें। यदि कोई अफवाह फैलाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें