रायबरेली। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी श्लोक कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूत करने की शपथ ली।
सीडीओ ईशा प्रिया और एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा दिलाई। जिलाधिकारी कार्यालय के संयुक्त कार्यालय में युगराज सिंह, बालजी विद्यार्थी व मनोज श्रीवास्तव आदि ने भी शपथ ली।
डीह में आयोजित कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। इसके बाद स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। न्याय पंचायत अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अमेठी जिला यूथ अध्यक्ष अर्जुन पासी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने संचार क्रांति की स्थापना की।
एसपी सिंह, राजीव त्रिपाठी, आलोक सिंह, फूलचंद गुप्ता व यदुवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। जगतपुर में कांग्रेस कार्यालय और पांच न्याय पंचायतों में राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ओमप्रकाश त्रिपाठी, राकेश सिंह राना, विश्वनाथ त्रिवेदी, देवनाथ यादव, पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, त्रिलोकी सिंह, सुधीर सिंह व राजकुमार मौजूद रहे।
इन्हौना कस्बे में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री महबूब खां ने कांग्रेस नेता सुरेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सेमरौता कस्बे में न्याय पंचायत अध्यक्ष सतगुरु सरन ने राजीव गांधी की जयंती मनाई।
जयभारत महासंपर्क अभियान के तहत सुरेश त्रिवेदी ने ठोकरपुर, राजापुर हलीम, बसंतपुर, सतगंवा में लोगों से संपर्क किया। दयानंद मिश्रा, संजय अवस्थी, बद्री मिश्र, घिसियावन यादव, रामू सैनी, अरुण मिश्र, राजनारायण त्रिवेदी, विनीत मिश्र, पुत्तन पांडेय व मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।