फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से मिली कुछ राहत, उड़ गए खेत में लगे गेहूं के बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार रात आंधी-पानी के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन समस्याओं से भी दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। तेज आंधी के कारण खेत में मड़ाई के लिए लगे गेहूं के बोझ उड़ गए। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।
रात में आंधी-पानी के चलते शहर क्षेत्र में नगर पालिका की व्यवस्थाओं को पोल खुल गई। नया पुरवा, सत्य नगर, प्रभुटाउन, सोनिया नगर, मलिकमऊ, छजलापुर समेत अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

पानी निकासी के इंतजाम न होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। ये दीगर बात रही कि आंधी-पानी से तल्ख मौसम नरम हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक रात में आई आंधी-पानी के चलते पहरेमऊ, पुरासी, सलेथू, चंदापुर. ओया गांव में खेतों में मड़ाई के लिए पड़े गेहूं के बोझ उड़ गई।
गेहूं की फसल पूूरे खेत में फैैल गई। खेत में लगा किसानों को भूसा उड़ गया। किसान घनश्याम यादव, अरविंद तिवारी, सर्वेश ने बताया कि आंधी-पानी से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सैदनपुर में टिनशेड गिरने से युवक घायल
रायबरेली। भदोखर के सैदनपुर गांव में टिनशेड गिरने से सैदनपुर निवासी सुशील (20) घायल हो गया। भाई राजेश ने बताया कि सुशील घर के बाहर टिनशेड के नीचे सो रहा था। इसी दौरान आंधी-पानी के चलते टिनशेड गिर गया। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं है। जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें