फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनेगल के ट्रैक पर दौड़ेंगे अपनी फैक्टरी के रेल कोच

विज्ञापन
रेल कोच कारखाने में अफ्रीकी देश सेनेगल से आया प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। अफ्रीकी देश सेनेगल के ट्रैक पर जल्द ही अपने यहां बने रेल कोच फर्राटा भरते मिलेंगे। सेनेगल रेलवे आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने (आरेडिका) से जल्द खरीद ही तीन ट्रेन सेट खरीद सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार को सेनेगल के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट इंचार्ज ऑफ रेलवे मायासिन कमारा और डायरेक्टर जनरल मैनेजर साम्बा नडाए ने फैक्टरी परिसर का दौरा किया।
उच्च प्रतिनिधि मंडल ने आरेडिका में तैयार हो रहे कोचों को देखा। इस दौरान राइट्स के अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे। ऐसे में आरेडिका में बने कोचों को खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
आरेडिका की ओर से विदेशों में कोचों का निर्यात करने की कड़ी में सेनेगल के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने फैक्टरी का दौरा किया।
आरेडिका के महाप्रबंधक एसएस कलसी ने सेनेगल के प्रतिनिधि मंडल को आरेडिका में हो रहे विभिन्न प्रकार के कोचों के निर्माण और टेक्नोलॉजी से अवगत कराया।
अफसरों ने सेनेगल के प्रतिनिधियों को बताया कि आरेडिका सेनेगल की जरूरत के मुताबिक टेलर मेड कोच बनाने में सक्षम है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरएन तिवारी ने बताया कि सेनेगल के प्रतिनिधिमंडल ने आरेडिका में बनाए जा रहे कोचों की तकनीक, डिजाइन एवं गुणवत्ता देखकर खुशी जताई।
विज्ञापन

कहा कि यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर ऐसा लगता है कि आरेडिका का कोच निर्माण हमारी आवश्यकताओं के अनुकूल है।
सेनेगल रेलवे में लगभग एक हजार से 1200 किलोमीटर की रेल परियोजना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जल्द ही तीन ट्रेन सेट खरीदने संभावना है। इस अवसर पर आरेडिका के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एनडी राव, पीएफए जेएन पांडेय, सीडब्ल्यूई ट्रेन सेट आरकेएम पासी सहित अन्य अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें