फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरेटिया तक ही जाएगी इंटरसिटी, ट्रैक पर मरम्मत के कारण हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अलग-अलग रेल ट्रैक पर चल रहे काम को देखते हुए ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने लखनऊ-दिलकुशा सेक्शन में ब्रिज पर गर्डर बदलने का काम कराने का फैसला लिया है, जिसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिसमें रायबरेली से गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या-13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 5 अप्रैल को, वाराणसी से चलने वाली गाड़ी संख्या-14265 वाराणसी-देहरादून जनता मेल 6 अप्रैल को और टनकपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या-15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 6 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर उतरेटिया से बाईपास लाइन आलमनगर होकर चलाई जाएगी। इससे ये ट्रेनें लखनऊ नहीं जाएंगी।
इसी तरह वाराणसी से लखनऊ के बीच फर्राटा भरने वाली ट्रेन नंबर-14219 एवं 14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 6 अप्रैल को लखनऊ नहीं जाएगी। यह ट्रेन उतरेटिया तक जाएगी और वहीं से लौट आएगी।
विज्ञापन

यानी कि यह ट्रेन उतरेटिया से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस 5 अप्रैल को रोक कर चलाई जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि ब्रिज पर गर्डर बदले जाने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
बरेली-प्रयाग 11 तक हुई निरस्त
रायबरेली। बरेली से प्रयागघाट के बीच फर्राटा भरने वाली ट्रेन रविवार से रद हो गई, जो 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। यह ट्रेन नंबर-14307 एवं 14308 प्रयागघाट-बरेली-प्रयागघाट एक्सप्रेस रायबरेली से होते हुए चलती है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए रोजा-सीतापुर, सोनीपत-सांदल कलां तथा खन्ना स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेन निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें