फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटोही व इकबाल होटल में छापामारी, छह नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर और सलोन क्षेत्र में छापा मारा। सलोन में बटोही स्वीट्स और शहर में इकबाल होटल से नमूने भरे। टीम ने विभिन्न जगहों से छह नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने शहर के सब्जीमंडी में मो. इस्माइल की दुकान से खजूर का नमूना भरा। कैपरगंज स्थित इकबाल होटल से पनीर व हल्दी पाउडर और राही में अमित कुमार की दुकान से पोस्ता दाना का नमूना सील किया।
इसके बाद टीम ने सलोन पहुंचकर बटोही स्वीट्स में मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की। लड्डू और बर्फी संदिग्ध प्रतीत होने पर नमूना सील किया। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि रविवार को छह नमूने भरे गए हैं। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें