मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 18-18 टेबल लगी हैं। इसमें दो-दो टेबल पोस्टल बैलेट और आरओ के लिए रखी गईं हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक भी आ गए हैं।
राय बरेली में जल्द ही चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस बीच सबकी नजरें भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह पर टिकी हैं। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से गोरा बाजार स्थित आईटीआई परिसर में मतगणना हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम के मत गिने जा रहे। जिले की छह विधानसभा सीटों पर 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, यह जल्द ही पता लगने वाला है।
विज्ञापन
मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 18-18 टेबल लगी हैं। इसमें दो-दो टेबल पोस्टल बैलेट और आरओ के लिए रखी गईं हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक भी आ गए हैं। बुधवार को सभी ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक के साथ ही डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी भी दिनभर मतगणना स्थल पर डटे रहे। एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।