फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिर में गूंजे भजन, पालना झुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। जीवन को सार्थक करने के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने जैन मंदिर में संगीतमय पूजा अर्चना की। सभी श्रद्धालुओं ने भजन गाकर भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाया।
सिविल लाइन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिसमें जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। जैन मंदिर में ध्वजारोहण जुगुमंदर एवं सुनील जैन ने किया।
शांतिधारा का सौभाग्य अशोक जैन, नितेश जैन, नितिन जैन, हेमेंद्र जैन, संदीप जैन, संजीव जैन, प्रदीप शर्मा के परिवार को मिला।
महिलाओं ने महावीर वाणी एवं भजन गाकर भगवान महावीर स्वामी का पालना झुलाया। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाकर एवं भगवान को नमन कर मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

जैन मंदिर में काफी संख्या में जैन समुदाय के साथ ही अन्य समुदाय के लोग भी दर्शन करने पहुंचे। शाम को प्रभु की सामूहिक आरती हुई।
धर्म सभा में जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर आरके जैन, विजयंत जैन, एसके जैन, विजयंत जैन, अंकित जैन, रमेश जैन, इंदर जैन, सनी जैन, अतुल जैन, मानिकचंद्र जैन, इंद्रचंद जैन, अनिता जैन, रेखा जैन, रेनू जैन, रंजना जैन, शालिनी जैन, मनीषा जैन, मधु जैन, शारदा जैन आदि उपस्थित रही।
जियो और जीने दो का दिया संदेश
जैन मंदिर से सुबह 6.30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो गूंजा। प्रभातफेरी महावीर पार्क होते हुए चैत्यालय गोरा बाजार पहुंची और वहां से वापस सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर आई। इसमें महिलाएं केसरिया और पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर हाथों में जैन ध्वज लिए शामिल रहे।
आश्रम में भोजन दान, अस्पताल में फल बांटे
जैन समाज के मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा अर्चना के बाद सिविल लाइन में अजय जैन, हेमंद्र जैन ने प्रसाद वितरण किया। अनिल जैन, इंदु जैन ने वृद्ध आश्रम में भोजन दान किया। जिला अस्पताल में नवीन जैन, हेमेंद्र जैन के परिवार ने फल बांटे। जैन पेट्रोल पंप पर शर्बत वितरण किया गया।
फैंसी ड्रेस और जैन ज्ञान प्रतियोगिता हुई
शाम में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण, महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें अनुराधा जैन, पूजा जैन, रुचिका जैन, स्वाति जैन, महक जैन, प्रियंका जैन ने भाग लिया। फैंसी ड्रेस और जैन ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें