फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों में दिखा उत्साह, गूंजे मइया के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में मां दुर्गे के जयकारे गूंजे। पहले दिन मंदिरों और घरों में मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा हुई। नवरात्र को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन

भोर से ही मइया के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारी मंदिरों के आसपास तैनात रहे।
शहर के राना नगर स्थित मढ़ी देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित मंसा देवी मंदिर के अलावा मां संकटा देवी गेंगासो, अहोरवा देवी अहोरवा भवानी, मां अंबिका देवी मुरारमऊ, मां गौरा पार्वती मंदिर सतांव, मां आनंदी देवी भीतरगांव, मां वैष्णो देवी रालपुर, काली भवानी पाहो, कालिका देवी कुम्हौरा, मां काली देवी सत्य नगर, काली देवी पखरौली आदि सिद्धपीठों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

शहर के देवी मंदिरों में भोर से ही पुुरुष, महिलाएं और बच्चे पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचे। विधिविधान से सभी ने पूजा अर्चना की और मइया के जयकारे लगाए। इस दौरान सीओ सदर वंदना सिंह और सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने मंदिरों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के शंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर सुबह से ही चैत्र नवरात्र पर भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना किया। भक्तों ने देवी मंदिरों पर जल, पुष्प, अक्षत, रोली, हल्दी, चंदन लगाकर पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी शिव बहादुर वाजपेयी ने बताया कि चैत्र नवरात्र में मंदिर में विशेष पूजन हुआ।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक दरसवां गांव स्थित आदि शक्ति पीठ मां कमासिन धाम में नवरात्र के प्रथम दिन भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां की पूजा आरती की और प्रसाद वितरण किया।
मां के जयकारे के साथ परिक्रमा की। मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम पांडेय ने आरती कराई। भक्तों का मानना है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुरादें अवश्य पूरी होती हैं।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के भवानी नगर स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना किया। वैदिक मंत्रों और गगनभेदी जयकारों से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में पूजा पाठ के साथ लोगों ने मांगलिक कार्य भी करवाए।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक चैत्र नवरात्र के पहले दिन दशारानी मंदिर भोजपुर, मां अंबिका मंदिर मुरारमऊ, मां आनंदी देवी हसनापुर, संगठन देवी मंदिर गेंगासो में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना करके मन्नतें मांगी।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के उत्तरी छोर स्थित माता मिढुरिन देवी मंदिर में भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना किया। माता मिढुरिन देवी जन सेवा संस्थान के प्रबंधक गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर में सुबह और शाम आरती होती है। मंदिर के चारों तरफ साफ-सफाई की गई।
गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
डलमऊ/ऊंचाहार। चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा पाठ किया। डलमऊ क्षेत्र में पक्का घाट, रानी शिवाला घाट, कच्चा घाट समेत अन्य घाटों पर भोर से ही भक्तों ने पहुंचकर गंगा नदी में स्नान किया और मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मंदिरों में जलाभिषेक किया। हवन पूजन कर आशीर्वाद मांगा। जयकारों के साथ मां गंगे की निर्मल धारा में स्नान किया।
घाट पर बने मंदिरों पर जलाभिषेक किया। बेलपत्र, पुष्प, दूध, दही, घी चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। बहेरवा स्थित सिद्ध पीठ मां ज्वाला देवी मंदिर व कोतवाली परिसर स्थित काली मां के मंदिर में भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की। ज्वाला देवी मंदिर के पुजारी संदीप कपालिनी ने बताया कि सुबह से शाम तक पूजा पाठ चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें