फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से खफा कर्मचायों का फूटा गुस्सा, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोक निर्माण विभाग में कर्मचारियों को एक महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारी में नाराजगी है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में तीनों खंडों के कर्मचारी एक बैनर के नीचे आए।
विज्ञापन

समस्या को लेकर जब पदाधिकारी कर्मचारियों के साथ प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचते वह नहीं मिले। इस पर उनका गुस्सा और भड़क गया। नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
जिंदाबाद, मुर्दाबाद के नारे लगाए। सहायक अभियंता राजेश कुमार ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक वेतन नहीं मिला, तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के दिनेश कुमार, जिलामंत्री रामरतन पाल, नियमिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामेश्वर यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, जिलामंत्री उमाशंकर ने कहा कि जुलाई का वेतन अभी तक किसी कर्मचारी को नहीं मिला है।
पदाधिकारियों ने बताया कि जुलाई में सिटी मजिस्ट्रेट और सीडीओ ने तीनों खंडों का निरीक्षण किया था। इसमें ज्यादातर अभियंता गायब रहे। इस पर गायब रहने वाले अभियंताओं व कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिया था, लेकिन लापरवाही अभियंताओं ने सभी कर्मचारियों का वेतन रोके हुए हैं।
राजकीय चालक संघ के अध्यक्ष बसंतलाल उर्फ राजू ने कहा कि यदि नौ अगस्त तक वेतन नहीं मिला तो सभी चालक वाहन नहीं चलाएंगे। प्लांटों का संचालन भी बंद कराया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। परिवार चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें