फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल छात्रों ने डीएम से की शिकायत, जांच के आदेश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विद्यालय पर मनमानी और फेल किए जाने की शिकायत लेकर बीएसएस स्कूल के कई छात्र शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश डीआईओएस को दिए। डीआईओएस ने तुरंत जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। एक सप्ताह के भीतर जांच कर आख्या तलब की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीएसई की 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। वैसे तो ज्यादातर स्कूलों ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल हासिल करने का दावा किया था, लेकिन बीएसएस स्कूल के कई छात्र फेल हो गए हैं। यह मामला उस समय खुला, जब बीएसएस स्कूल के कई छात्र अपने अभिभावकों के साथ डीएम दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई।
डीएम वैभव श्रीवास्तव से शिकायत करने पहुंचे अंकित पाल, अक्षय अग्रहरि, हिमांशु यादव, वैभव विक्रम, युवराज सिंह, दीपक यादव, राज सिंह यादव, अंशुमान वर्मा, अर्जुन वर्मा आदि छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। फेल किए जाने की शिकायत की। छात्रों ने बताया कि पिछली परीक्षाओं के अंकों के आधार पर 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया है, फिर भी उन्हें फेल कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच सौंपी है। डीआईओएस ओमकार राणा का कहना है कि बीएसएस स्कूल के बच्चों को फेल किए जाने की शिकायत मिली है।
डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं, जिस पर दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें राजकीय कालेजों के दो प्रधानाचार्य शामिल हैं, जिन्हें जांच आख्या एक हफ्ते के भीतर देने को कहा गया है।
डीआईओएस का कहना है कि पहले भी इस स्कूल के खिलाफ फीस के मामले को लेकर शिकायत आ चुकी है। उधर, स्कूल के प्रबंध निदेशक बीएल सिंह का कहना है कि हम क्यों चाहेंगे कि हमारे बच्चे फेल हों। ज्यादातर बच्चों के रिजल्ट काफी अच्छे आए हैं। पिछली परीक्षाओं में कम नंबर होने पर ही छात्र फेल हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें