फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, गंदगी मिलने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
पूछताछ करते बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। काफी समय से निरीक्षण न होने और रुक-रुक कर हो रही बारिश से परिषदीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यह बात शनिवार को निरीक्षण के दौरान अफसरों के सामने आ गई।
विज्ञापन

नवागत बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने पहली बार स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्हें ज्यादातर विद्यालयों में गंदगी मिली या जलभराव दिखा। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों फटकार लगाई। हालांकि कार्रवाई नहीं की, बल्कि चेतावनी देकर सुधार करने का मौका भी दिया।
बीएसए ने अमावां विकास क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में निरीक्षण किया तो शिक्षकों का पद नाम, मोबाइल नंबर, योग्यता संबंधी चार्ट स्कूल में नहीं लगा हुआ था। इसे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खामियों के चलते तीन बच्चों का पैसा वापस आने की जानकारी दी गई तो बीएसए ने पुन: भेजने को कहा। प्राइमरी स्कूल गढ़ी खास में गंदगी मिली। प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर परिसर साफ-सुथरा कराने को कहा। प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर में निरीक्षण के दौरान टाइलीकरण न होने से जलभराव की समस्या सामने आई, जिस पर प्रधान से बातचीत की गई।
प्रधान ने आश्वस्त किया कि जल्दी ही टाईलीकरण करा दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय कचौंदा नानकारी में बारिश की वजह से काफी गंदगी पाई गई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को आदेश दिया कि तत्काल सफाई कराएं और फोटोग्राफ के साथ आख्या उपलब्ध दें।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी निरीक्षण किया गया। यहां भी टाइलीकरण का अभाव दिखा, जिस पर वार्डन को निर्देश दिए गए कि वह ग्राम प्रधान से समन्वय स्थाति कर टाईलीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय थुलवासां में बारिश की वजह से काफी गंदगी मिली और पुताई का कार्य पूरा नहीं हुआ था, जिस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने और पुताई का कार्य पूरा कराते हुए फोटोग्राफ के साथ आख्या देने के निर्देश दिए।
डीसी एमडीएम ने पोर्टल पर डाटा फीडिंग को देखा
रायबरेली। जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) विनय कुमार तिवारी ने शनिवार को राही एवं सलोन विकास क्षेत्र के परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम की धनराशि हस्तानांतरण के संबंध में प्रेरणा पोर्टल पर डाटा फीडिंग की स्थिति देखी।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भदोखर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदोखर, प्राथमिक विद्यालय भदोखर-द्वितीय, सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन, कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सलोन और राजकीय बालिका इंटर कालेज सलोन का निरीक्षण किया। जहां कहीं डाटा फीडिंग कम पाई गई, वहां फीडिंग का काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा कि अगर काम में ढिलाई बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें