रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर स्थित शंकरजी के मंदिर परिसर में हो रहे अवैध निर्माण पर मंगलवार को संतों का गुुस्सा फूट पड़ा। संतों ने डीएम-एसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करके अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भीमगंज गांव निवासी अंजनी प्रसाद ने एसपी को पत्र देकर बताया कि मंदिर की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की जमीन हड़पने की नियत से कब्जा कराया जा रहा है। मामले में कार्रवाई नहीं शुरू हुई तो धरना दिया जाएगा। एसपी श्लोक कुुमार ने प्रकरण में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।