फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, कोटेदार, होमगार्ड और पेंशनर डकार रहे गरीबों का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गरीबों में बंटने वाला राशन अमीर उड़ा रहे हैं। बछरावां ब्लॉक के शेषपुर समोधा में कोटेदार, होमगार्ड, पेंशनर सहित अन्य लोग हर महीने गरीबों का राशन डकार रहे हैं। रोहनियां ब्लॉक के रायपुर की प्रधान भी पात्र गृहस्थी का राशन ले रहीं हैं। मामले की शिकायत डीएम से की गई है। मामले में डीएम ने डीएसओ को जांच कराकर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रोहनियां ब्लॉक के रायपुर की प्रधान अनीता कुमारी के नाम से 215840048663 राशन कार्ड जारी है। प्रधान ने पिछले माह तक कोटे की दुकान से राशन उठाया है। आरोप है कि प्रधान का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद भी राशन का लाभ ले रहा है।
बछरावां ब्लॉक के शेषपुर समोधा में भी खेल किए जाने का आरोप है। आरोप है कि राशन कार्ड संख्या 214840820635 में कोटेदार संतशरण सिंह का नाम भी शामिल है। डीएम को दिए शिकायतीपत्र में शेषपुर समोधा निवासी शिवबरन, शिवराम, बैजनाथ, प्रदीप कुमार, रामकमल, छोटेलाल, रामचंद्र, इंद्रपाल आदि का आरोप है कि गांव में कई होमगार्ड और नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद पेंशन ले रहे लोग भी राशन पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में करीब 200 अंत्योदय और 700 से अधिक पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाए गए हैं। राशन कार्डों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो आधे से अधिक अपात्र लोग मिलेंगे। ग्रामीणों ने डीएम ने मामले की जांच कराकर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त कराकर पात्रों को जारी करवाने की मांग की है। मामले में डीएम ने डीएसओ को जांच करके अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
जो भी शिकायतें आईं हैं। उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जितने लोग अपात्र पाए जाएंगे, उनके राशन कार्डों को निरस्त कराया जाएगा। गांव के पात्र लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विमल कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें