फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीह व परशदेपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली गुल, गर्मी से जूझे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/डीह। विद्युत वितरण खंड सलोन की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। आए दिन कहीं न कहीं खामियां के चलते बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

रविवार को डीह और परशदेपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की करीब डेढ़ लाख आबादी बेहाल रही। आठ घंटे की कटौती से लोग पसीने से तरबतर हो गये। उपभोक्ताओं ने जब बिजली कटौती के बारे में जानकारी चाही तो बताया गया कि पेड़ की डालें काटी जा रही हैं।
ट्रांसमिशन त्रिपुला से डीह और परशदेपुर के लिए 33 केवी लाइन निकली है। डीह विद्युत उपकेंद्र से करीब 60 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है।
विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर से नगर पंचायत परशदेपुर के अलावा 40 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। सुबह साढ़े नौ बजे अचानक बिजली आपूर्ति गुल हो गई। सुबह बिजली गुल होने से लोग पेयजल समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जब बिजली न आने के बाद जानकारी चाही तो बताया गया कि 33 केवी लाइन पर आई पेड़ को डालों को काटा जा रहा है।
दिनभर बिजली नहीं आने से लोग गर्मी और उमस से पसीना बहाते रहे। बिजली न आने से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा। डीह के उपभोक्ता रामकेश, माता प्रसाद, जीवनलाल, रामसुमेर ने बताया कि इसके पहले जब भी बिजली आपूर्ति बंद कराई जाती थी, तो उपभोक्ताओं को सूचित कर दिया जाता था।
एक दिन पहले प्रचार-प्रसार भी होता था, लेकिन अब नहीं हो रहा है। परशदेपुर के संतोष कुमार, राजकुमार, मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि आए दिन बिजली बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रह है।
विज्ञापन

डीह के अवर अभियंता शिवकेसरी ने बताया कि 33 केवी लाइन के तारों को पेड़ की डालें छू रहीं थी, जिसे कटवाया जा रहा था। इस वजह से सप्लाई बंद थी। बिजली बंद होने का प्रचार-प्रसार पहले ही करा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें