डलमऊ (रायबरेली)। अमृत सरोवर योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 23 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए तालाबों को चिह्नित करके उसकी सूची डीएम को भेजी गई है। डीएम की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद तालाबों के सौंदर्यीकरण कराए जाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि डलमऊ तहसील क्षेत्र के देवगांव में एक, जमाल नगर मोहद्दीनपुर में चार, जहांगीराबाद में दो, पखरौली में एक, बरारा बुजुर्ग में एक, टोंक, मलपुरा गांव में एक-एक,मलपुरा में कुंडवल में तीन, आफताब नगर में एक, गोविंदपुर भीरा गांव में एक तालाब समेत अन्य गांवों में सौंदर्यीकरण के लिए तालाबों को चिह्नित किया गया है।
इसकी सूची डीएम को भेजी गई है। साथ ही लेखपालों से तालाबों से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए कहा गया है। तालाबों का सौंदर्यीकरण होने से ग्रामीण सैर सपाटा कर सकेंगे।