फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण में घोटाला करने पर पूर्व महिला प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। दो साल पहले खड़ंजा निर्माण में घोटाला किए जाने के मामले में रविवार को पुलिस ने पूर्व महिला प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले इसी मामले में तकनीकी सहायक को भी पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा गया था। इस मामले में अब भी पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर आने वाले धन का बंदरबांट किया गया। जिस तरह पुलिस कार्रवाई कर रही है, उससे अन्य प्रधानों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

जगतपुर के शंकरपुर गांव की पूर्व प्रधान शांति देवी पर दो साल पूर्व अपनी ही ग्राम सभा के दुर्गंन मजरे शंकरपुर में खड़ंजा निर्माण में 92 हजार 217 रुपये गबन करने का आरोप लगा था।
बाद में सोशल ऑडिट में सरकारी धन गबन किए जाने का पकड़ा गया था। इस पर खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह की तहरीर पर पुुलिस ने सात लोगों के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की थी।
तीन दिन पहले गबन के मामले में तकनीकी सहायक सुरेश बहादुर सिंह को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया था। रविवार को कोतवाल हरिकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ घर पर छापा मारकर गबन की आरोपी पूर्व प्रधान शांति देवी को दबोच लिया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि गबन के मामले में पूर्व प्रधान को पकड़ा गया है। अन्य पांच आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। जल्द वह भी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें