फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी आज महिलाओं और छात्राओं से करेंगी शक्ति संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुुनाव कार्यक्रम की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन नेताओं की चहलकदमी बढ़ गई है। दो दिनी दौरे के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वापस गए तो अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रही हैं। प्रियंका रिफार्म क्लब में रविवार को महिलाओं और छात्राओं से शक्ति संवाद करेंगी। प्रियंका के शक्ति संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिलाएं और छात्राओं में भी जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन

मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में काफी समय बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव पहुंच रही हैं। इस वजह से कांग्रेसियों में भी जोश दिख रहा है। कांग्रेसियों का मानना है कि अखिलेश यादव के बाद अब प्रियंका भी शक्ति संवाद के जरिए मां के संसदीय क्षेत्र में न सिर्फ विधानसभा चुनाव की हुंकार भरेंगी बल्कि महिलाओं और छात्रों से सीधे रूबरू होकर नया सियासी संदेश देने का काम भी करेंगी। प्रियंका के कार्यक्रम की सफलता को लेकर पहले ही नुक्कड़ नाटक किए गए। वहीं, जिला अस्पताल चौराहा स्थित रिफार्म क्लब में शक्ति संवाद कार्यक्रम को लेकर मंच तैयार हो गया है। शनिवार को दिनभर तैयारियां चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें