फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। निष्पक्ष मतदान कराने के लिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह व सलोन तहसीलदार चंद्रशेखर, थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने आईटीबीपी के जवानों के साथ नसीराबाद थाना क्षेत्र में रूट मार्च निकाला।
नगर पंचायत नसीराबाद कस्बे के बस स्टॉप, मऊ तिराहा, लालाबाजार, अकेलवा मोड़, शिवनगर सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का अहसास कराया।
अधिकारियों ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे माहौल खराब हो। अगर कोई उपद्रवी अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर पुलिस पाबंद भी कर रही है। आप सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और घरों से निकलकर मतदान कर इसका हिस्सा बने।
दीवारों से हटवाई वॉल पेंटिंग
सरेनी (रायबरेली)। लालगंज कानून गो सत्यभवन शुक्ला ने सरेनी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान सरेनी कस्बे में वॉल पेंटिंग को हटवाया गया। कानून गो ने कहा कि यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरेनी में बैंक ऑफ बड़ौदा, खोया मंडी, गौतम चौराहा, हसनापुर में वॉल पेंटिंग हटवाई गई। इस मौके पर कमलेश, दुर्गाशंकर, विजय कुमार, आनंद शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें