फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत से गमजदा महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पति की मौत से गमजदा महिला ने मंगलवार को गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने किसी तरह महिला को सकुशल नदी से बाहर निकाला। इस दौरान ठिठुर रही महिला को पुलिस ने चाय पिलाई और साड़ी देकर उसे घर छुड़वाया।
विज्ञापन

लालगंज के रेलवे स्टेशन निवासी सुनीता यादव (65) दोपहर बाद गंगा नदी पुल पर पहुंची। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
डलमऊ चौकी इंचार्ज सुनील वर्मा ने कोतवाल पंकज त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी। आननफानन कोतवाल मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को मौके पर बुलाया।
गोताखोरों ने कुछ देर बाद महिला को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। कोतवाल ने बताया कि महिला के पति की करीब सात माह पहले मौत हो गई थी। उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी कानपुर में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला घर पर अकेली रहती थी। पति की मौत से गमजदा थी। इसी वजह से उसने नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया। महिला को उसके घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें