फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी, उसके कोटेदार भाई और भाभी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के खुदकुशी किए जाने के मामले में प्रेमी, उसके कोटेदार भाई और भाभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस उसके भाई और भाभी की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। छात्रा के पिता का आरोप है कि युवक के साथ ही पूरे घटनाक्रम में उसके भाई व भाभी का भी सहयोग था।
एक गांव निवासी युवती (22) पर गांव का रहने वाला अविनाश छींटाकशी करता था। इसी से तंग आकर युवती ने खुदकुशी कर ली थी।
जांच के दौरान घर से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें युवती ने छींटाकशी से तंग होकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी। उसने आरोपी अविनाश व उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर प्रेमी अविनाश उर्फ मिंटू, उसके कोटेदार भाई अरविंद, भाभी डालू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर लिया।
घटना के बाद थानेदार यशकांत सिंह और एम्स चौकी प्रभारी त्रियुगी नारायण द्विवेदी ने घटना के मुख्य आरोपी अविनाश को दबोच लिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। अविनाश के भाई व भाभी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें