फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: छेड़खानी से तंग आकर बीए की छात्रा ने दी जान, बात नहीं करने पर युवक देता था अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Sun, 01 May 2022 02:30 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली 

सार

साड़बरा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सुबह उसने 1090 पर शिकायत की थी कि गांव का रहने वाला युवक अविनाश उसके साथ छींटाकशी करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोखर थाना क्षेत्र के साड़बरा गांव में शनिवार की रात छेड़खानी से तंग बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। उसका शव घर के अंदर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। बताते हैं कि छात्रा आरोपी से बात नहीं करती थी। इस पर कोई अश्लील वीडियो युवक वायरल करने की धमकी दे रहा था। 

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन इधर युवती ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह और थानेदार यशकांत सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

साड़बरा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सुबह उसने 1090 पर शिकायत की थी कि गांव का रहने वाला युवक अविनाश उसके साथ छींटाकशी करता है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रात में युवती ने घर के अंदर कमरे में जाकर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। सीओ के साथ ही थानेदार मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़की युवक से बात नहीं करता था। युवक उसके प्यार में एकतरफा पागल था। वह उससे जबरन बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। युवक ने लड़की का कोई अश्लील वीडियो भी बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी भी युवक दे रहा था। इसी से तंग होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।

कुछ दिन पहले हो गया था समझौता
युवती और युवक के बीच काफी समय से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। बीच में यह मामला थाने पर भी पहुंचा था। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में इस मामले में समझौता कर लिया था। कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में युवक फिर युवती को परेशान करने लगा। नौबत यहां तक पहुंच गई कि युवती को 1090 पर मामले की शिकायत करनी पड़ी। हालांकि रात में उसने सुसाइड कर लिया।

भदोखर थाना क्षेत्र के साड़बरा गांव की रहने वाली युवती छेडख़ानी से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। 1090 पर आई शिकायत पर पहले ही इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।- वंदना सिंह, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें