फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में रायबरेली व गोरखपुर के खिलाड़ी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 25वीं वाहिनी पीएसी में सोमवार को मध्य जोन की तीन दिवसीय 22वीं अंतर वाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि सेनानायक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने मार्चपास्ट की सलामी ली। टीम मैनेजरों और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन में जूडो, जिम्नास्टिक, वुशु व ताइक्वांडो के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ की विभिन्न वाहिनी की नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 13 अक्तूबर तक चलेगी। पहले दिन रायबरेली और गोरखपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

पहले दिन जूडो और वुशू के मुकाबले हुए। जूडो में 60 किग्रा. भार वर्ग में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के सुरेंद्र सिंह प्रथम, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के मृत्युंजय द्वितीय, 66 किग्रा. भार वर्ग में 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के भूपेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, द्वितीय वाहिनी सीतापुर के राजीव कुमार द्वितीय, 100 किग्रा. भार वर्ग में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के रविंद्र यादव प्रथम, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के विजय नारायण मिश्रा द्वितीय, 100 किग्रा. से अधिक भार वर्ग में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के रामशब्द भास्कर प्रथम, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के मोइन खान द्वितीय रहे।
वुशू में 52 किग्रा. भार वर्ग में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के राम सिंह सिसौदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उप सेनानायक तारिक मोहम्मद, सहायक सेनानायक देव नारायण यादव, दशरथ प्रसाद, सूर्यनाथ वर्मा व रामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें