फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज कोतवाल के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पुलिसिंग व्यवस्था इस कदर बिगड़ती जा रही है कि जनता को इंसाफ पाने के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने लालगंज कोतवाल धनंजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


डीएम दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विवाहिता की हत्या कर दी गई, लेकिन कोतवाल मामले को दबाने में जुटे हैं। हंगामा बढ़ने पर सीओ सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे लाल साहब मजरे कुंडवल गांव निवासी जागेश्वर ने बताया कि उसकी बेटी अनीता की शादी इसी क्षेत्र के मनतुरिया गांव निवासी भगवानदीन के साथ की थी।
विज्ञापन


10 फरवरी 2016 को ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या कर दी। उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन लालगंज कोतवाल ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे कोतवाली से भगा दिया।

आरोप है कि पुलिस रुपये लेने के चलते मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे खफा ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर का घेराव किया। कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

ग्रामीण शंभू, अनीता, पार्वती, सावित्री, रामावती, संत प्रसाद आदि का कहना था कि पुलिस ससुराल पक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है। सीओ सदर सुशील कुमार ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ का कहना है कि मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें