जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारियों के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक की। डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व समय के साथ करें।
डीएम ने कहा कि समय से कार्य न करने वाले एवं निर्वाचन संबंधी कार्याें में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों के खिलाफ सख्य कार्रवाई की जाएगी। समस्त नोडल अधिकारी 19 सितंबर की शाम तक अपने किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची का अवलोकन करे लें। डीएम ने तहसील स्तर पर चुनाव संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि 19 सितंबर को आईटीआई गोरा बाजार में रखी ईवीएम की प्रथम चरण की जांच होगी। इस काम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी देख सकते है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन तिलकधारी, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश उपजिलाधिकारियों व अन्य अधिकारियों को दिए हैं। डीएम ने कहा है कि नए मतदाताओं जिनके मतदाता पहचान पत्र बन कर आ गए हैं, उन्हें संबंधित मतदाता तक पहुंचाया जाय।
18 सितंबर को जिले के सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उपजिलाधिकारी रविवार को बूथों का निरीक्षण करें। जो बीएलओ अपने बूथ पर न मिलें उनके विरुद्ध कार्यवाई की जाय। सभी मतदान स्थलों पर दिव्यांगों के लिए रैंप आदि सुविधाओं की व्यवस्था कर ली जाय।
मतदाता पहचान पत्र वितरण के समय मतदाता के हस्ताक्षर अवश्य कराए जाएं। बैठक में एडीएम एफआर शत्रुघन वैश्य व सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।