फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन की मौत, 10 भर्ती

Sat, 17 Sep 2016 11:30 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : getty images
विज्ञापन
जिले में बुखार का कहर नहीं थम रहा है। 24 घंटे के अंदर बालक-बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शहर से देहात क्षेत्र में बुखार के रोगियों की तादाद बढ़ रही है। 10 नए रोगी शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती बीमारी के चलते लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


अमावां ब्लॉक क्षेत्र के पूरे जंगली गांव की रहने वाली सोनी (10) और सतांव ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी गांव के शुभम (12) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवारीजनों ने पहले क्षेत्रीय में प्राइवेेेेट डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद परिवारीजनों ने शुक्रवार को दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई। डीह ब्लॉक क्षेत्र के रामडीह गांव की रहने वाले माता बख्श विश्वकर्मा (65) को भी कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार से पीड़ित राहुल (15), आदर्श कुमार (24) निवासी सतांव, पारुल यादव (31), सर्वेश कुमार (14) निवासी राही, मालती (30) निवासी सलारपुर, अनुज (15), अभिनेंद्र (24) निवासी डलमऊ और शोभावती (25), संकठा प्रसाद (23) निवासी सलोन और संध्या कुमारी (14) निवासी ऊंचाहार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ.एनके श्रीवास्तव का कहना है कि बदलते माौसम की वजह से बुखार की चपेट में लोग आ रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। रात में खुले में न सोएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास जलभराव न होने दें। अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज कराया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें