फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार पूर्व प्रधान को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगतपुर के मुख्य चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार पूर्व प्रधान को रौंद दिया। इससे पूर्व प्रधान की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व प्रधान का शरीर क्षत विक्षत हो गया।
विज्ञापन

मखदूमपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान मान बहरादुर यादव (50) शाम को बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय जा रहे थे। वहीं टैंकर ऊंचाहार से जगतपुर की तरफ आ रहा था।
जगतपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर टैंकर ने बाइक सवार पूर्व प्रधान को रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया है कि चोटिल की हालत काफी गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हुई है। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि टैंकर कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें