फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बछरावां में लगी आग, कई घंटों गुल रही बिजली, लपटों फसलें भी तबाह हुईं

विज्ञापन
शिवगढ़ में लगी आग से जलती फसल। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को आग ने कई जगहों पर खूब कहर बरपया। कहीं पर गृहस्थी जलकर राख हो गई तो कहीं पर फसल तबाह हुई। विद्युत उपकेंद्र बछरावां के यार्ड में आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कई घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं बछरावां क्षेत्र में ही एक किराने की दुकान में आग लगने से लाखों की की गृहस्थी जल गई।
डलमऊ और अमावां में आग लगने से सात घरों की गृहस्थी जल गई। वहीं महराजगंज और शिवगढ़ क्षेत्र में आग लगने से कई बीघे फसल जल गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

कस्बा समेत कई गांवों की गुल रही बिजली
बछरावां। विद्युत उपकेंद्र बछरावां के यार्ड में उगी बड़ी-बड़ी घास के ऊपर शॉर्ट सर्किट से गिरी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें यार्ड में रखे ट्रांसफार्मर तक पहुंच गईं।
आग लगने से उपकेंद्र से निकले दो टाउन के अलावा समोधा और सेंहगों फीडर की बिजली बंद कर दी गई। ट्रांसमिशन बछरावां से सप्लाई बंद कराई गई।
सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
उपकेंद्र यार्ड में बड़ी-बड़ी घास होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने से अभियंताओं और कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। गनीमत रही कि समय से दमकल पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
इलाकाई लोगों का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं की लापरवाही की आए दिन कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद अभियंता सबक नहीं ले रहे हैं।
एसडीओ शशांक गुप्ता ने बताया कि आग यार्ड के बाहर लगी थी। दमकल की मदद से आग बुझा ली गई। कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल करा दी गई।
इसी तरह थुलेंडी गांव निवासी दिव्यांग राजेश की थुलेंडी चौकी के सामने किराना की दुकान में आग लगने से दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण की मदद से बुझाई गई। पीड़ित ने बताया कि लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामकिशोर ने बताया कि जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी।
आग से सात घरों का सामान राख
डलमऊ-अमावां। डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के पूरे गुरु मजरे देवली गांव निवासी अनिल कुमार के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक सुनील कुमार, सुशील कुमार, रोहनलाल, बाबूलाल, गंगासागर, राकेश कुमार के छप्पर धू-धू कर जलने लगे। सभी घरों में भूसा, गेहूं, धान, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। सभी घरों में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझा ली। तहसीलदार अनुभव पाठक ने बताया कि जांच कराकर पीड़ितों को मदद दिलाई जाएगी।
इसी तरह अमावां ब्लॉक क्षेत्र के अहिरन का कोडरा मजरे पिंडारी खुर्द निवासी निर्मला देवी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब 25 हजार की नगदी समेत घर में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आग से घिरे बेटे को बचाने में महिला झुलसी
महराजगंज-शिवगढ़। महराजगंज के डेपारमऊ मजरे मुरैनी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दिनेश द्विवेदी की दस बिस्वा, जग प्रसाद गुप्ता की दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
डेपारमऊ के पड़ोस के गांव दसवतंपुर तक आग पहुंच गई। इससे खेतों में भूसा बनाने के लिए खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा जमुरवां निवासी राजू के घर में अज्ञात कारणों से लाग लग गई।
चीख पुकार सुनकर कर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। गांव की ही निर्मला के घर तक आग पहुंच गई। जिस समय आग लगी उसका सात वर्षीय बेटा घर के अंदर था, जिसे बचाने के लिए वह आग में कूद गई।
बेटे को बचा लिया, लेकिन वह झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का नुसकान हुआ है। इसी तरह शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी रामदेव अपने खेत में ट्रैक्टर से भूसा बनवा रहे थे। इसी दौरान खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गई की पास के खेतों में लगे भूसे के ढेर में भी लग गए। दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें