फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बरसी लक्ष्मी, एक अरब का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना कहर के दो साल बाद धनतेरस पर मंगलवार को व्यापारियों की बल्ले-बल्ले रही। लक्ष्मी इस कदर मेहरबान रही कि शोरूम से लेकर छोटी दुकानों में खरीददारी के लिए लोग उमड़े रहे।
विज्ञापन

शाम होते-होते बाजार में पैर रखने की जगह तक नहीं बची। बाइक, सराफा से लेकर इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा।
देर रात तक खरीददारी के लिए लोग दुकानों पर जमे रहे। इस दौरान करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें वाहन, सराफा और बर्तन बाजार में सबसे अधिक रौनक रही।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ लइया-चूरा, खिलौने और गट्टों की खूब बिक्री हुई। शहर के सुपर मार्केट, कैपरगंज, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, यूनियन बैंक तिराहा, गोरा बाजार, रतापुर, पुलिस लाइंस आदि बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर ऐसे हुआ कारोबार
कपड़ा 12 करोड़
वाहन 25 करोड़
इलेक्ट्रानिक उपकरण 10 करोड़
बर्तन 20 करोड़
सराफा 18 करोड़
अन्य सामग्री 15 करोड़
चांदी के गणेश लक्ष्मी, तो किसी ने खरीदा ज्वैलरी
धनतेरस पर सराफा बाजार भी खूब दमका। यही वजह रही कि चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खूब खरीदीं। सोने-चांदी के आभूषण खरीदनें के लिए पुरुषों व महिलाओं की भीड़ दुकानों पर लगी रही। सराफा व्यवसायी आशू गुप्ता, प्रमोद वर्मा की मानें तो कोरोना से दो साल से बाजार ठप सा हो गया था। इस बार धनतेरस पर कारोबार अच्छा रहा।
बर्तन बाजार में रौनक, व्यापारी रहे खुश
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का प्रचलन है। यही वजह है कि सबसे अधिक भीड़ लोगों की बर्तन की दुकानों पर रही। कैपरगंज और मालखाना गली में बर्तन की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। चम्मच, कटोरी से लेकर थाली, बर्तन स्टैंड खरीदते लोग दिखाई दिए। हर किसी ने कुछ न कुछ सामान की खरीददारी की। बर्तन व्यापारी श्यामजी, मन्नूलाल का कहना है कि बर्तन कारोबार पहले की अपेक्षा बढ़ा है।
इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की रही खूब डिमांड
उपहारों के इस मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की डिमांड जबरदस्त रही। टीवी, मोबाइल, एसी समेत अन्य सामानों की बिक्री खूब हुई। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने ऑफर भी दिए। इसके कारण दिल खोलकर लोगों ने खरीददारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी दिनेश जायसवाल, सुरेश गुप्ता कहते है कि मोबाइल और टीवी की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें