फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुसने से हुई थी दंपत्ती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अरखा गांव के पहलवान वीर बाबा गांव में हुई वृद्ध दंपति की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। कमरे में जल रही अंगीठी के धुएं से दोनों की दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सोमवार दोपहर बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि वृद्ध दंपति तहखाने में अंगीठी जलाकर सोए थे। वहां से हवा पास होने का रास्ता नहीं था। इसलिए अंगीठी का धुआं कमरे में भरने से दोनों की दम घुटने से मौत होने का अनुमान है। रोहनिया सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस होती है, जो जहरीली होती है। बंद कमरे में हवा का आवागमन न होने की दशा में धुआं जानलेवा साबित हो सकता है।
मालूम रहे कि शनिवार की रात गांव निवासी जय गुरुदेव के अनुयायी रामभवन व उसकी पत्नी रामपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रविवार की सुबह उनका शव एक ही चारपाई पर पाया गया था। उस समय परिजन स्वाभाविक मौत की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे।
विज्ञापन

घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने व पति पत्नी की एक साथ मौत होने की वजह से पुलिस विभाग के आलाधिकारी कोई चूक नहीं करना चाह रहे थे। पुलिस बार-बार परिजनों को विश्वास में लेने का प्रयास करती रही। आखिरकार समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें