सदर तहसील क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे में एक भूमि के टुकड़े को लेकर हुआ विवाद सोमवार को भी नहीं निपटा। तहसीलदार के समक्ष दोनों पक्षों की वार्ता विफल रही।
तहसीलदार ने दो दिन का समय दिया। तहसीलदार ने कहा कि यदि दूसरा पक्ष कोई साक्ष्य नहीं उपलब्ध करा पाया तो राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश लेखपाल की टीम से कराई जाएगी।
मुंशीगंज कस्बे में कब्रिस्तान की भूमि पर बाउंड्रीवाल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने शनिवार को राकेश, छेदीलाल के भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाने के नींव खोदवा दी।
विवाद बढ़ने से पहले तहसील प्रशासन निर्माण कार्य रुकवा दिया। सोमवार को दस्तावेज सहित दो पक्षों को तहसील बुलाया। एक पक्ष के इस्तियाक, अब्दुल कलाम, शाहिद अली आदि ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि 13 विस्वा है।
जो नक्शे पर दर्ज है। दूसरे पक्ष के राकेश, छेदीलाल ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में पांच विस्वा भूमि है। अभिलेखों में दर्ज भूमि पर कब्जा होना चाहिए।
तहसीलदार सौरभ शुक्ला ने दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे गए हैं। यदि कोई पक्ष दस्तावेज नहीं दिखा पाता है तो राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश कराई दे दी जाएगी।