फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयलर लीकेज होने से छह नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्वॉयलर लीकेज होने से एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर छह बंद हो गई है। इससे यूनिट से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। परियोजना के अधिकारी पावर ग्रिड से बिजली की मांग कम होने की वजह से यूनिट बंद करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

एनटीपीसी की परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटें व 500 मेगावाट क्षमता की छठवीं यूनिट से बिजली का उत्पादन किया जाता है।
इस समय परियोजना की सभी यूनिटें पूरी क्षमता से चल रही थीं। शुक्रवार को उत्पादन के दौरान ही परियोजना की यूनिट नंबर छह के ब्वॉयलर में लीकेज हो गया।
इससे यूनिट बंद हो गई। यूनिट बंद होने से परियोजना में 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो गया है। अब पांच यूनिटों से ही बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो परियोजना के अधिकारियों ने ब्वॉयलर मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। एक हफ्ते में यूनिट से उत्पादन शुरू होने की संभावना है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि पावर ग्रिड से बिजली की मांग कम होने के चलते यूनिट बंद की गई है। मांग आने पर यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें