ऊंचाहार। ब्वॉयलर में लीकेज के चलते बंद की गई एनटीपीसी परियोजना की तीसरी यूनिट चालू हो गई है। मंगलवार देर शाम यूनिट से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। इससे परियोजना के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि एनटीपीसी परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली तीसरी यूनिट में खराबी आ गई थी। ब्वॉयलर में लीकेज होने से यूनिट बंद करनी पड़ी थी। इससे बिजली उत्पादन कम हो गया था।
खराबी दूर करने के बाद मंगलवार देर शाम यूनिट को चालू कर दी गई। यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि खराबी को दूर करने के बाद यूनिट चालू कर दी गई है। बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है।