फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की छठीं यूनिट ठप, हड़कंप

विज्ञापन
ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। बिजली किल्लत के बीच एनटीपीसी परियोजना की 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली छठवीं यूनिट तकनीकी खराबी के चलते शनिवार रात बंद हो गई। इससे बिजली उत्पादन घट गया।
विज्ञापन

बॉयलर में ट्यूब लीकेज की वजह यूनिट बंद होने की बात कही जा रही है। यूनिट बंद होने से अफसरों में हड़कंप मच गया।
यूनिट बंद होने के बाद इंजीनियरों टीम मौके पर पहुंची और मेंटेनेंस का काम शुरू किया। अधिकारी देर शाम तक यूनिट चालू होने का दावा कर रहे हैं। यूनिट ठप होने से कई राज्यों को जाने वाली बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
एनटीपीसी परियोजना में पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं। परियोजना में कुल 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है।
विज्ञापन

यह परियोजना देश के नौ राज्यों को रोशन करती है। परियोजना से जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश को बिजली आपूर्ति की जाती है।
यूनिट नंबर एक ओवरहालिंग के लिए पहले से बंद है। शनिवार रात परियोजना की छठवीं यूनिट के बॉयलर की ट्यूब में रिसाव हो गया। इससे यूनिट बंद हो गई।
बिजली आपूर्ति में परेशानी के बीच यूनिट बंद होने से परियोजना में हड़कंप मच गया। आननफानन परियोजना के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और मेंटेनेंस का काम शुरू कराया।
छठवीं यूनिट के बंद होने के बाद परियोजना में बिजली उत्पादन घटकर महज 840 मेगावाट रह गया है। हालांकि यूनिट नंबर दो, तीन, चार व पांच पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर रही हैं।
विज्ञापन

परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि ट्यूब लीकेज की वजह से यूनिट बंद हुई है। मेंटेनेंस का काम शुरू है। देर शाम तक यूनिट चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें