फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के चंद कदम की दूरी पर हो रहा था खनन, दो ट्रैक्टर-ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर के मुंशीगंज चौकी से चंद कदम की दूरी पर हो रहे मिट्टी खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने सीज कर दिया है। चालक जेसीबी और डंपर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभागत से आए दिन मिट्टी खनन होता है। उच्चाधिकारियों से शिकायत होने के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि अन्य वाहनों को भगा दिया गया।
मुंशीगंज बाईपास पर रात में कई डंपर, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन हो रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने छापामारी की। मुंशीगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर और ट्रॉली को पकड़ लिया।
मौके से चालक डंपर और जेसीबी लेकर भाग निकले। थानेदार यशकांत सिंह ने बताया कि बिना नंबर के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं हैं। एसडीएम सदर व खनन अधिकारी को सूचित करते हुए वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें