फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की कमी से पांचवीं यूनिट बंद, ठप हो सकता बिजली का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में यूनिटों को चलाने के लिए कोयले का भंडारण खत्म होने की कगार पर है। यही वजह है कि कोयले की कमी से परियोजना की पांचवीं यूनिट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनटीपीसी परियोजना में छह यूनिटें बिजली का उत्पादन करती हैं। इसमें 210 मेगावाट उत्पादन क्षमता की पांच व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। बिजली की मांग कम होने व तकनीकी खामियों की वजह से परियोजना उत्पादन कम हो रहा है।
अब परियोजना के अधिकारियों के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि परियोजना में कोयले की कमी हो गई है। कोयले की आवक कम होने के की वजह से अधिकारियों को 210 मेगावाट क्षमता की पांच नंबर यूनिट को बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

इससे परियोजना में बिजली उत्पादन कम हो गया है। कोयले की कमी अन्य यूनिटों पर भी भारी पड़ सकती है। हालांकि परियोजना के अधिकारी जल्द ही कोयले की आपूर्ति होने की बात कह रहे हैं।
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि बारिश की वजह से कोयला नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से पांचवीं यूनिट बंद की गई है। जल्द ही कोयले की आपूर्ति होने की संभावना है। कोयला आते ही बंद यूनिट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें