लोगों सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी गलन भरी ठंड से हर कोई ठिठुरता रहा। कुछ देर के लिए सूरज दिखा, लेकिन फिर आसमान में बदली छा गई।
शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। सर्दी से बचने के लिए अलाव को सहारा बनाया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
बुधवार सुबह आसमान में बदली छाई रही। कुछ देर बाद धूप निकली। इससे लोगों को आस बंधी कि सर्दी से राहत मिलेगी, लेकिन थोड़ी देर बाद आसमान में बदली छा गई।
इससे गलन रही, जिससे लोग ठिठुरते हुए नजर आए। सर्दी के चलते बाजार में चहल-पहल कम दिख रही है। लोगों ने गलन भरी सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज (इग्रुआ) के मौसम विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। ऐसे में लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाएगी।
सर्दी बढ़ने के साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश दे दिए हैं। इसमें बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सभी चौराहों, पुलिस बूथ समेत सार्वजनिक स्थल शामिल हैं।
राजस्व निरीक्षक मुमताज ने बताया कि शहर में 45 स्थानों पर अलाव जलवाने के निर्देश हैं। सभी स्थानों पर लकड़ियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा नागरिकों की मांग पर लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है।