फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर समेत तीन की मौत

Wed, 20 Jan 2016 11:20 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। भदोखर थाना क्षेत्र में बाइक सवार होमगार्ड खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।
विज्ञापन


जबकि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गन्ने से लदी से गन्ना खींचकर भाग रहे किशोर को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। होमगार्ड और किशोर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र लोदीपुर उतरावां गांव निवासी बजरंगी (28) होमगार्ड था। वह किसी काम से बाइक से रायबरेली आ रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर पकरा गिरिफ्ता गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया।

गंभीर रूप से घायल बजरंगी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार होमगार्ड हेलमेट नहीं लगाए हुए था।

एसओ एसएन यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गुरुबख्शगंज के बिंदई का पुरवा मजरे ओनई पहाड़पुर गांव निवासी सरवन (15) पुत्र महराजदीन गन्ने से लदी ट्रॉली से गन्ना खींचकर भाग रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक को कब्जे में ले ली।

जबकि चालक भाग गए। एसओ ने बताया कि मां रामपति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उधर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बासूगढ़ी निवासी शशांक सिंह (17) पुत्र हरीश प्रताप सिंह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। बुधवार शाम साइकिल से जा रहा था।

पूरे मौहारी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाए।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें