रायबरेली। विधानसभा चुुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। यही वजह है कि न सिर्फ मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है, बल्कि घर-घर लोगों को नए वोटर आईकार्ड बांटे जा रहे हैं। अब तक 50 हजार से ज्यादा नए वोटर आईडी कार्ड का वितरण कराया जा चुका है।
एसडीएम सुभाषचंद्र यादव का कहना है कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि घर-घर लोगों को नए वोटर आईडी कार्ड का वितरण डाक के माध्यम से कराया जा रहा है। किसी का वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला है तो इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी ले सकता है।