फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया अभियान, 125 लोग शांतिभंग में पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए पुलिस अराजकतत्वों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में शनिवार को अभियान चलाकर अराजकतत्वों को चिह्नित करके उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। रविवार को भी पुलिस अभियान चलाकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार को अभियान चलाकर 125 लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई।
सदर, मिल एरिया, डलमऊ समेत अन्य थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में रहने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित करके उन्हें पाबंद कर दें।
मतदान केंद्रों के सामने रहने वाले लोगों के नाम पते और नंबर डायरी में नोट कर लिए जाएं, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह का विवाद हो तो उनसे घटना के बारे में सही जानकारी ली जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 80 हजार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें