फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शराब पिलाई और फिर नाले में ढकेलकर गई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। करीब छह दिन पहले नाले में मिले एक युवक के शव की गुत्थी सुलझ गई है। युवक को पहले शराब पिलाई गई थी और फिर उसे नाले में ढकेलकर मार दिया गया था।
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते साथियों ने ही उसका कत्ल किया था। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि 17 मई को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मठगोसाई गांव स्थित नाले में एक युवक (30) का शव मिला था। नाले में पानी भी था।
बाद में उसकी पहचान राजकुमार के रूप में हुई थी, जो मठगोसाई मजरे दहिगवां गांव का रहने वाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबकर युवक की मौत की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

मृतक की मां गुर्गा पत्नी शिवकुमार समेत अन्य परिवारीजनों ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इस पर थानेदार राकेशचंद्र ने पुलिस टीम के साथ पूरे प्रकरण की जांच शुरू की।
पूछताछ में मृतक की मां ने बताया कि क्षेत्र के ही कुछ लोगों का उसके घर आना-जाना था। वही उसके बेटे से मिलते थे। पुलिस ने साथियों को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि युवक राजकुमार की हत्या की गई थी।
एसपी ने बताया कि युवक की हत्या में शामिल दहिगवां गांव निवासी राजू, भवानीखेड़ा मजरे हसवां गांव निवासी नीरज व उसकी पत्नी ज्योति को पकड़ा गया।
जांच में पता चला कि मृतक और हत्या आरोपी नीरज की पत्नी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इससे नीरज खफा रहता था। घटना वाले दिन मृतक के अलावा नीरज और राजू ने शराब पी।
विज्ञापन

इसी दौरान नीरज की पत्नी भी वहां पर पहुंच गई। तीनों ने मिलकर राजकुमार को नाले में ढकेल दिया, जिससे उसकी गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें