फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को नाली गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष का आरोप है कि हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

महराजगंज के गंगापुर कुटी ग्राम पंचायत की ओर से एक मकान के सामने से नाली बनवाई जा रही थी तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। इसके बावजूद प्रधान ने नाली बनवा दी।
शनिवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने नाली गिरा दी। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर चले। एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

पथराव में सीमा (32) पत्नी सरवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी महाराजगंज लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो पक्षों के विवाद हुआ है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हवाई फायरिंग की बात झूठी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें